Dehydration occurs when your body loses more fluids than it takes in. Water is essential for maintaining body temperature, supporting digestion, transporting nutrients and helping organs function properly. When the body does not have enough water and electrolytes, it may lead to dehydration.डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी तब होती है, जब शरीर से निकलने वाले तरल पदार्थ की मात्रा, शरीर में लिए जाने वाले तरल पदार्थ से अधिक हो जाती है। शरीर का तापमान नियंत्रित रखने, पाचन क्रिया, पोषक तत्वों के परिवहन और अंगों के सही ढंग से काम करने के लिए पानी आवश्यक है।
Dehydration can affect people of all ages, especially children, older adults and people who are ill or exposed to hot weather.शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी होने पर डिहाइड्रेशन हो सकता है। यह किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकता है, लेकिन छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों में इसका खतरा अधिक हो सकता है।
Symptoms of Dehydration बीमारी के दौरान पर्याप्त तरल पदार्थ नहीं लेना।
Watch for these common warning signs: शरीर में पानी की कमी होने पर ये लक्षण दिखाई दे सकते हैं:
Excessive thirst and dry mouth. बहुत अधिक प्यास लगना और मुँह सूखना।
Dark yellow urine or urinating less frequently. पेशाब का रंग गहरा पीला होना या कम पेशाब आना।
Tiredness, weakness or dizziness. थकान, कमजोरी या चक्कर आना।
Headache. सिरदर्द होना।
Dry skin. त्वचा का सूखना।
In children, fewer wet diapers, unusual sleepiness or no tears while crying. बच्चों में पेशाब वाले डायपर कम होना, असामान्य सुस्ती या रोते समय आँसू न आना।
Severe dehydration can be a medical emergency. Seek urgent medical care if someone experiences confusion, fainting, extreme weakness, inability to keep fluids down or very little to no urine.गंभीर डिहाइड्रेशन एक मेडिकल इमरजेंसी हो सकती है। यदि व्यक्ति को भ्रम की स्थिति, बेहोशी, अत्यधिक कमजोरी, तरल पदार्थ पीने के बाद भी लगातार उल्टी या बहुत कम अथवा बिल्कुल पेशाब न आने जैसी समस्या हो, तो तुरंत चिकित्सा सहायता लें।
How Can You Prevent Dehydration? डिहाइड्रेशन से बचाव कैसे करें?
You can reduce the risk of dehydration by following these simple habits: शरीर में पानी की कमी से बचने के लिए इन आसान उपायों को अपनाएँ:
Drink water regularly throughout the day. दिनभर नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें।
Increase fluid intake during hot weather and exercise. गर्म मौसम और व्यायाम के दौरान तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाएँ।
Drink fluids regularly when you have a fever or are unwell. बुखार या बीमारी होने पर पर्याप्त तरल पदार्थ लें।
Use ORS (oral rehydration solution) for fluid loss caused by diarrhea or vomiting, following the instructions on the packet or advice from a healthcare professional. दस्त या उल्टी के कारण पानी की कमी होने पर ORS का उपयोग पैकेट पर दिए गए निर्देशों या डॉक्टर की सलाह के अनुसार करें।
Offer children and older adults fluids regularly, especially during hot weather. बच्चों और बुजुर्गों को नियमित रूप से तरल पदार्थ देते रहें, विशेषकर गर्मी के मौसम में।
Eat water-rich foods such as watermelon, cucumber and oranges as part of a balanced diet. संतुलित आहार में तरबूज, खीरा और संतरा जैसे पानी से भरपूर फल एवं सब्जियाँ शामिल करें।
Treatment for Dehydration डिहाइड्रेशन का उपचार
Mild dehydration may improve with frequent small sips of water or an appropriate oral rehydration solution. When dehydration is caused by vomiting or diarrhea, replacing lost fluids and electrolytes is particularly important.हल्के डिहाइड्रेशन में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में बार-बार पानी या उपयुक्त ORS लेने से मदद मिल सकती है। दस्त या उल्टी के कारण शरीर में पानी की कमी होने पर पानी के साथ इलेक्ट्रोलाइट्स की भरपाई करना भी महत्वपूर्ण है।
Severe dehydration may require urgent medical assessment and treatment, including intravenous fluids. Do not delay medical care if warning signs are present.गंभीर डिहाइड्रेशन में तुरंत डॉक्टर की जाँच और उपचार की आवश्यकता हो सकती है। कुछ मामलों में नस के माध्यम से तरल पदार्थ (IV Fluids) देने पड़ सकते हैं। गंभीर लक्षण होने पर इलाज में देरी न करें।
When Should You Consult a Doctor? डॉक्टर से कब संपर्क करें?
Consult a doctor if dehydration symptoms persist, vomiting or diarrhea continues, urine output decreases significantly, or a child or older adult shows signs of dehydration. Seek emergency care for severe symptoms.यदि डिहाइड्रेशन के लक्षण लगातार बने रहें, उल्टी या दस्त ठीक न हो, पेशाब बहुत कम आए या किसी बच्चे अथवा बुजुर्ग में पानी की कमी के लक्षण दिखाई दें, तो डॉक्टर से संपर्क करें। गंभीर लक्षण होने पर तुरंत इमरजेंसी में जाएँ।
Stay Hydrated, Stay Healthy पर्याप्त पानी पिएँ, स्वस्थ रहें
Adequate hydration is an important part of maintaining good health. Recognizing the early signs of dehydration and taking timely action can help prevent complications.शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त पानी पीना बहुत जरूरी है। डिहाइड्रेशन के शुरुआती लक्षणों को पहचानकर समय पर कदम उठाने से गंभीर समस्याओं से बचने में मदद मिल सकती है।
Holy Promise Hospital, Patna is committed to promoting awareness, preventive healthcare and timely medical attention for you and your family.Holy Promise Hospital, Patna आपके और आपके परिवार के बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्वास्थ्य जागरूकता, बचाव और समय पर चिकित्सा सहायता के प्रति प्रतिबद्ध है।